SPORTS

एटीपी फाइनल्स में एलेक्जेंडर ज्‍वेरेव ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराया

इटली में खेले जा रहे ए टी पी फाइनल्स में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्‍वेरेव ने सर्बिया के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 7-6, 4-6, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। कल रात फाइनल में उनका सामना रूस के डेनियल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने नॉर्वे के कैस्‍पर रूड को हराकर फाइनल में जगह बनाई।