भारतीय सेना में जल्द ही हो सकती है बस्तर रेजिमेंट की स्थापना
रायपुर। भारतीय सेना में जल्द ही बस्तर रेजिमेंट स्थापित हो सकती है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था, जिसका जवाब आ गया है।
राजनाथ सिंह ने लिखा कि विजय शर्मा जी का पत्र प्राप्त हुआ, जो भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना किए जाने के संबंध में है। उपर्युक्त मामले की जांच करवाई जा रही है।
डिप्टी CM शर्मा ने 26 जून को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था कि राज्य के आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग के जवान विगत वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय दे चुके हैं। ये दुर्गम क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में भी गुरिल्ला युद्ध में अभ्यस्त हैं। भारतीय सेना में “बस्तर रेजिमेंट का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक स्थिरता में योगदान देने वाली एक रणनीतिक पहल होगी। यह बस्तर के युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने के लिए एक सुनियोजित मार्ग प्रदान करेगी। साथ ही क्षेत्र में गौरव, अनुशासन और आर्थिक प्रगति को भी बढ़ावा देगी। अतः भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट की स्थापना किये जाने का सादर अनुरोध है।
CM ने कहा कि मांग की थी मंत्री जी का जवाब भी आ गया। अच्छा रहेगा.. स्थानीय लोगों को नौकरी मिलेगी।
