खेत जोतने के दौरान करंट की चपेट में आया किसान, मौत

खैरागढ़। खैरागढ़ में मंगलवार को खेत जोताई कर रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बैगा टोला निवासी 43 महेश वर्मा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, महेश वर्मा 43 मंगलवार को अपने खेत जोताई कर रहा था । इसी दौरान खेत में स्थित बोरवेल के लिए बिछाई गई बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही झुलसकर खेत में गिर पड़ा। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है।