डीएसपी के गनमैन ने स्वयं को गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास
जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में डीएसपी के गनमैन के पद पर पदस्थ जिला बल का जवान विजय जेना ने अपने सर्विस राइफल से स्वयं को मारी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। गंभीर रूप से घायल जवान के कंधे में गोली लगी है। इसकी सूचना मिलने पर जवान को त्तकाल महारानी अस्पताल पंहुचाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के आला अधिकारी महारानी अस्पताल पंहुच गये है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से जवान ने सर्विस रिवाल्वर से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की, गनीमत रही कि गोली कंधे को छू कर निकली गई। जगदलपुर के सीएसपी सुमित कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि की घटना आज सोमवार लगभग 2 बजे की है। घटना की सूचना तत्काल जख्मी जवान के परिजनों को दे दी गई है। जवान के परिजन महारानी अस्पताल पहुंच गए हैं। कोतवाली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जख्मी जवान को पेट्रोलिंग टीम की मदद से महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते जवान ने यह कदम उठाया है, हालाकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. घटना की पूरी वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही पुलिस इस संबंध में कोई बयान देगी।
