राहुल गांधी की अध्यक्षता में 29 को होगी नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक 29 जुलाई को होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज, विधानसभा के मानसून सत्र में पार्टी की रणनीति और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने, कई जिलों में पार्टी की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।