CHHATTISGARHPOLITICAL

10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिले के ग्राम पंचायत गातापार जंगल में आयोजित भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से जुड़े 10 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे संगठन के लगातार बढ़ते जनाधार का संकेत बताया।
सदस्यता कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व केसीजी जिला प्रभारी नलिनीश ठोकने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहना और तिलक लगाकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें संगठन की विचारधारा से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य चम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. विशेसर साहू, टीके चंदेल, दिनेश वर्मा, गोरेलाल वर्मा, टोमेश साहू, संजय यदु, कमलेश भदौरिया, नरोत्तम सिन्हा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।