स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों के विरोध में शहर जिला कांग्रेस का जन अभियान

घर घर पहुंचाए जा रहे स्मार्ट मीटर बदलने का आवेदन फार्म रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती शिकायतों और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अत्यधिक बिजली बिल आने की समस्या को लेकर आज जन अभियान की शुरुआत की गई। आज बरसते पानी में यह अभियान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड स्थित लाखेनगर चौक बिजली कार्यालय के सामने से प्रारंभ किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में घर घर जाकर स्मार्ट मीटर बदलने एवं बिजली बिलों की जांच की मांग से संबंधित आवेदन पत्र वितरित किए तथा उपभोक्ताओं से आवेदन भरकर बिजली विभाग में जमा करने की अपील की। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने अभियान का उत्साहपूर्वक समर्थन किया। अभियान के दौरान बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। अनेक उपभोक्ता स्वयं आगे बढ़कर आवेदन पत्र लेने पहुंचे और बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गए हैं। नागरिकों ने अपनी समस्याओं से कांग्रेस पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा शीघ्र समाधान की मांग की।एक तरफ़ पूरे गर्मी में आम जन बिजली कटौती , घंटों बिजली बंद , ट्रांसफार्मर – लो वोल्टेज की समस्या से तो ट्रस्ट थे ही ऊपर से बढ़े हुए बिजली बिल ने सबकी कमर तोड़ दी है । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि,स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। लगातार लोग कांग्रेस के पास अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। हमारा उद्देश्य जनता की आवाज़ को संगठित कर बिजली विभाग तक पहुंचाना है, ताकि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच हो और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।बीजेपी सरकार ढाई साल के कार्यकाल में लगातार ५ बार बिजली दामो में बढ़ोतरी कर , स्मार्ट मीटर लगा कर दुगना तिगुना बिल वसूली आम जनता से कर रही है । महतारीवंदन के नाम पर १ हज़ार दे कर बिजली बिल , स्मार्ट मीटर से बढ़े बिल , ट्रैफिक चालान, बेतहाशा टैक्स वृद्धि और महँगाई के माध्यम से आम जनों पर आर्थिक बोझ बढ़ाते जानता को लूटते जा रही है । आज के अभियान में महिलाओं ने महतारी वंदन बंद करने की माँग की और कहा कि बदले में उनका पुराना मीटर लगा दिया जाये ताकि बिना ग़लत बिलिंग के बिजली बिल वो पटा सके । उत्तरप्रदेश में भी बीजेपी की सरकार है और वहाँ पर आम जनों का ग़लत बिल और बढ़े बिल पर आम जनता के आक्रोश को देख कर उत्तरप्रदेश सरकार ने जैसे स्मार्ट मीटर पर रोक लगा दिया है वैसे छत्तीसगढ़ में भी बिजली स्मार्ट मीटर पर रोक लगे और पुराना मीटर वापस लगाया जाए । बढ़े बिजली बिल स्मार्ट मीटर के द्वारा एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अवैध वसूली के माध्यम बन गए है । पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने भी आरोप लगाया कि बीजेपी की राज्य और केंद्र सरकार मिल कर अदानी के बनाये मीटर के माध्यम से आम जनों की जेब काट रही है और स्मार्ट मीटर को लूट का माध्यम बना रही है । पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आज अभियान के पहले ही दिन 2,000 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए गए हैं जो इस बात की सूचक है की आम जन स्मार्ट मीटर से कितने परेशान है इसलिए लोगों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा है कि अब यह अभियान रायपुर शहर के सभी 70 वार्डों में चलाया जाएगा। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता घर घर जाकर आवेदन भरवाएगा और जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा है की यदि आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेस बिजली उपभोक्ताओं के हित में आगे भी लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी।इस आंदोलन को हर वार्ड और हर बिजली ऑफिस काउंटर में ले जा कर फॉर्म भर कर उच्च अधिकारियों के पास जमा कराया जाएगा । आज के कार्यक्रम में कांग्रेस जनों ने बरसते बरसात में लाखेनगर बिजली कार्यालय और बिल काउंटर के सामने प्रदर्शन किया और वार्ड के घर घर जा कर फॉर्म बाटे और लोगो को फॉर्म भरने में मदद करी । आज के कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, प्रमोद दुबे , विकास उपाध्याय , कुलदीप जुनेजा , आकाश शर्मा , सुशांत डे, बंशी कन्नौजे , सुयश शर्मा , कन्हैया अग्रवाल , राज देवांगन ,विनोद ठाकुर , सुधा सरोज , मुन्ना मिश्रा ,देवकुमार साहू ,दीपक चौबे ,संदीप शर्मा ,प्रतीक तिवारी , ऋषि देवांगन , प्रीती सोनी , मुकेश कुकरेजा , वेंकट कुमार सुरेशजैन ,मोहसिन ख़ान ,ओमप्रकाश देवांगन ,दिमेन्द्र डीप ,अमित शर्मा , प्रणव चौबेआदि कांग्रेस जनों के साथ दर्जनों नागरिकगण कार्यक्रम में उपस्थित थे ।