पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन हो गया है। वह 91 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। रविवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शांति वोरा के निधन की खबर से कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
