तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क मेगा स्पाईन और ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैंप-2.0 7 अगस्त से
फ्री स्क्रीनिंग कैंप 4 जुलाई से दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक
“नर सेवा ही नारायण सेवा” जैसे पावन उद्देश्य के साथ “श्री नारायणा हॉस्पिटल”, सफलतापूर्वक अपने 15 वर्ष पूर्ण करने के शुभ अवसर पर हॉस्पिटल परिसर में दिनांक 7,8 एवं 9 अगस्त 2026 को “तीन दिवसीय विशाल निशुल्क मेगा स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैंप-2.0” आयोजित करने जा रहा है। गौरतलब है कि इस कैंप में प्रदेश के 50 मरीजों की स्पाईन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरियाँ पूर्णतया निशुल्क की जाएगी। यह कैंप आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल वर्ग के ऐसे मरीजों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो कि अपने स्पाईन एवं हड्डी के गंभीर रोगों की सर्जरी के लिए आर्थिक रूप से अक्षम होने की वजह से ईलाज नहीं करा पा रहे हैं।
श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि, “हमारी संस्था स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्वालिटी ट्रीटमेंट के लिए प्रतिबद्ध है। यहां पर हमने प्रांत में सबसे पहला नी रिप्लेस्मेण्ट रोबोट एवं सबसे पहला स्पाइन रोबोट स्थापित करने का गौरव हासिल किया है। इसके द्वारा राज्य में अभी तक हमारी रोबोटिक सर्जरी टीम 2000 से भी ज्यादा सफल रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरियाँ एवं रोबोटिक स्पाईन सर्जरी टीम अभी तक 300 से भी ज्यादा सफल स्पाइन सर्जरी करने का कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है।
इस निःशुक्त कैम्प में डिस्क प्रोलेप्स, कैनाल स्टेनोसिस, स्कोलियोसिस, कायफॉसिस जैसी स्पाईन सर्जरियाँ तथा प्राइमरी हिप एवं नी ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, कॉम्प्लिकेशंस के साथ पुराने फ्रैक्चर, प्लास्टिक सर्जरी एवं पेन मैनेजमेंट डिजीज से संबंधित 50 मरीजों की पूर्णतया निशुल्क सर्जरी की जाऐंगी। इसके साथ ही साथ हॉस्पिटल में कैंप के दौरान एक रैपिड रिलीफ सेन्टर का प्रावधान रखा गया है। जिसमें जरूरतमंद मरीजों को फ्री फिजियोथैरेपी सर्विसेज प्रदान की जाएगी एवं डे टु डे लाइफ स्टाइल, पोश्चर करेक्शन, हैल्दी ज्वाइंट एवं हेल्थी स्पाईन अवेयरनेस ड्राइव जैसे मुख्य विषयों पर फ्री कंसल्टेशन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस कैम्प में मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर एवं अहमदाबाद के सुविख्यात स्पाईन एवं ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञों के साथ ही साथ श्री नारायणा हॉस्पिटल की ऑर्थोपेडिक टीम से डॉ, सुनील खेमका, रोबोटिक सर्जरी टीम के डॉ प्रीतम अग्रवाल, डॉ प्रदीप पटेल, ट्रॉमा केयर टीम के डॉ अम्बरीश वर्मा और डॉ. राम खेमका, स्पाईन केयर टीम से डॉ. मनेंद्र भूषण एवं डॉ. संदेश अग्रवाल, न्यूरोसर्जन डॉ रुपेश वर्मा, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ नीरज पांडे एवं पेन मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट डॉ पंकज ओमर आदि के साथ बॉम्बे एवं लीलावती हॉस्पिटल मुम्बई के विख्यात स्पाईन सर्जन डॉ विशाल कुन्दनानी इस निःशुल्क मेगा कैंप में अपनी सेवाएं देंगे।
इस निशुल्क सर्जरी कैंप का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके। इस उद्देश्य से श्री नारायणा हॉस्पिटल परिसर में ही, एक माह से भी ज्यादा समय के लिए फ्री स्क्रीनिंग कैंप, शनिवार, दिनांक 4 जुलाई से दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें ओपीडी कंसल्टेशन भी निःशुल्फ रहेगा। कोई भी ऐसे मरीज जो इस निशुल्क सर्जरी कैंप में आकर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं। वे अनिवार्य रूप से सिर्फ प्रायर अप्वाइंटमेंट में ही उपलब्ध हुई तिथि में यहां पर अपनी स्क्रीनिंग करा कर अपनी निशुल्क सर्जरी सुनिश्चित करा सकते हैं। .
इस फ्री मेगा कैंप में निशुल्क सर्जरी कराने के लिए श्री नारायणा हॉस्पिटल के मोबाईल नंबर 9300373737 परअग्रिम पंजीयन कराया जा सकता है। .
