नाबालिग द्वारा तीन पहिया वाहन चलाने का वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल

मध्य प्रदेश के झाबुआ शहर की सड़कों पर एक नाबालिग द्वारा तीन पहिया बाइक चलाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी बैठी नजर आ रही है। दोनों बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के सड़क पर चलते दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नाबालिग के माता-पिता विकलांग हैं और छोटी-मोटी दुकान चलाकर जीवन यापन करते हैं, ऐसे में घर की जिम्मेदारी बच्चों पर आ गई है। सड़क पर इस तरह नाबालिग द्वारा वाहन चलाना न केवल उनकी जान के लिए खतरा है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यातायात पुलिस के जागरूकता अभियानों और नियम पालन की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार नियमों के पालन के दावों के बावजूद यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है और अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।