बिलासपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, लिंगियाडीह के रहने वाले आदित्य महंत और रवि गंधर्व पर पहले एक मालवाहक वाहन से टक्कर मारने की कोशिश की गई, जिसके बाद आरोपियों ने डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हथियार भी बरामद किए गए हैं और मामले की जांच जारी है।