न्याय की मांग को लेकर SP कार्यालय पहुंचा युवक
छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के मनुरिया गांव निवासी रवि अहिरवार हाथ में विहार के भरत तिवारी का पोस्टर लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचा, जहां उसने गौरिहार थाना पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और ‘पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। पीड़ित का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते उसके खिलाफ थाने में झूठा मामला दर्ज किया गया है और उसे साजिश के तहत फर्जी केस में फंसाया गया है। उसने राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के भाई और कुछ स्थानीय नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। रवि अहिरवार ने SP से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
