महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, छूट गई महिलाओं के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल मिलेगा योजना का लाभ
महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। योजना में अब तक शामिल नहीं हो पाईं पात्र विवाहित महिलाओं के लिए जल्द ही पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिल चुकी है और अगले एक सप्ताह के भीतर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि पोर्टल चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा, जिसकी शुरुआत बस्तर संभाग के जिलों से होगी, इसके बाद अन्य संभागों में भी आवेदन की सुविधा दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य उन महिलाओं को योजना से जोड़ना है, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलती है। पोर्टल शुरू होने के बाद महिलाएं जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगी।
