सड़क हादसों का कहर, अनूपपुर-शाजापुर समेत कई जगह 3 की मौत, दर्जनों घायल

मध्य प्रदेश में मंगलवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा। अलग-अलग जिलों में हुए दर्दनाक हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। अनूपपुर जिला में नेशनल हाईवे-43 टोल प्लाजा के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं शाजापुर जिला के उकावता चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। इसके अलावा नरसिंहपुर जिला के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में गाय को बचाने के प्रयास में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।