CHHATTISGARHCRIME

रेत उत्खनन मामले में भाजपा नेता के बाद एक और घायल की मौत

कोरिया। रेत उत्खनन को लेकर बीते दिनों फॉर्च्यूनर गाड़ी पर पेट्रोल डालकर लगाई गईआग में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार के बाद उनके रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू सिंह की भी मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान गाड़ी में भरत सिंह गहरवार के साथ सवार वीरू सिंह आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए थे। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों का अंबिकापुर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इनमें से एक योगेन्द्र सिंह बोलने की स्थिति में है।
घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरूकर दी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धारा 302 और 307 के साथ आगजनी की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है। चार आरोपियों अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, और मन्नू त्रिपाठीको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। .