सर्चिंग के दौरान मिला 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी
कांकेर। कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को सर्चिंग के दौरान जवानों को 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद कर उसे नष्ट किया है।
जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाने के टेकमीटोला के जंगल और पहाड़ी इलाके में आज जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम के संयुक्त बल सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी मिला।
आईईडी मिलने के तुरंत बाद जवानों ने इसकी सूचना बम निरोधक दस्ते को दी। मौके पर पहुंची बीडीएस की टीम ने 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
कांकेर पुलिस का कहना है कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सतत कार्यवाही से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
