चलती कार में लगी आग, सवार सुरक्षित
सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर चलती कार में आग लग गई। कार सवार परिवार समय रहते बाहर निकला। इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि वाहन का इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल सिस्टम फेल हो गया था। इससे चालक को गाड़ी कण्ट्रोल करने में मुश्किल हुई। किसी तरह सड़क किनारे रोकने के बाद बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार और आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
