नक्सलियों का डंप हथियार बरामद

गरियाबंद। राज्य के 31 मार्च को नक्सलमुक्ति की घोषणा के बाद जंगलों में वर्षों से छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य डंप लगातार मिल रहे हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस एवं सुरक्षा बल ऐसे डंप स्थलों का पता लगाकर सामग्री बरामद कर रहे हैं।
बीते दिनों मैनपुर थाने के डडईपानी के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया।
यहाँ 4 किलो का प्रेशर कुकर, 5 किलो का कुकर आईईडी, एक भरमार रायफल, रायफल की मैगजीन, यूबीजीएल (UBGL) राउंड तथा पटाखा सामग्री शामिल है। इसके अलावा आईईडी को जंगल में नष्ट किया गया।