राज्य के चार लोगों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

रायपुर। संस्कृति मंत्रालय ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, अकादमी रत्न, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कारों की घोषणा की है। फेलोशिप और पुरस्कारों के लिए राज्य के चार कलाकारों का चयन किया गया है।
संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप के लिए जिन सात कलाकारों का चयन किया गया है। उनमें से राज्य के पंडित रामलाल बरेठ का नाम सबसे ऊपर है। उनका चयन कथक नृत्य के संरक्षण और संवर्धन के लिए किया गया है।
इसके अलावा संगीत नाटक अकादमी की सामान्य परिषद ने संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोक, जनजातीय कलाओं और कठपुतली सहित विभिन्न क्षेत्रों के 108 कलाकारों को अकादमी पुरस्कार के लिए चुना है। इनमें राज्य के अनूप रंजन पांडेय का चयन लोक नृत्य (Folk Dance) के लिए किया गया है।
106 युवा कलाकारों का चयन उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए किया गया है। इन युवा कलाकारों में राज्य के आनंद कुमार पांडेय का चयन अभिनय के लिए और घनश्याम साहू का चयन कथा लेखन के लिए किया गया है।