34 अवैध मकान बुलडोजर से ढहाए गए, प्रशासन का सख्त संदेश
जिले में वन भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 34 अवैध मकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटा दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी तरह की स्थिति न बिगड़े। बताया जा रहा है कि वन भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद संबंधित लोगों को पहले नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई कराई और स्पष्ट किया कि सरकारी और वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी अभियान जारी रहेगा।
