CHHATTISGARH

मधुमक्खियों के हमले में सास की मौत, दामाद घायल

धमतरी। सराई बिनने के लिए सास और दामाद गए हुए थे कि उन पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिसमें सास की मौत हो गई और दामाद घायल हो गया है, फिलहाल दामाद का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना दुगली थाना क्षेत्र की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाल गांव में रहने वाली रामवती आज अपने दामाद के साथ सराई बिनने के लिए जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान दोनों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां रामवती की मौत हो गई और उसका दामाद घायल बताया जा रहा है जिसका आज धमतरी जिला अस्पताल में चल रहा है।