सर्किट हाउस में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आज सुबह करीब 6:30 बजे अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखा फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन सहित स्टोर रूम में मौजूद अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। वहीं, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने और मामले की जांच करने में लगे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।