रायपुर के कारोबारी अजय का लिस्बन में दिल का दौरा पड़ने से मौत
रायपुर। रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी 49 का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इस खबर के बाद रायपुर में उनके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। उनके पार्थिव शरीर को रायपुर लाने के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है ताकि पार्थिव शरीर का संस्कार किया जा सकें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कारोबारी अजय सुंदर भारत से गए 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप पहुंचे थे। इस दल में रायपुर से दो लोग शामिल थे। यात्रा के दौरान अजय निहलानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर के बाद रायपुर में उनके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।
अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि टूर में अजय के साथ यात्रा कर रहे नीरज बाजपेयी बॉडी लाने के लिए सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर रहे हैं। परिवार ने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, भारतीय दूतावास, एयरलाइन प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित एजेंसियों से अनुरोध किया है कि नीरज बाजपेयी को सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में सहयोग दिया जाए। जिससे पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द रायपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके।
