तेंदूपत्ता गोदाम में आग से मचा हड़कंप, वन विभाग की सुरक्षा पर सवाल
जगदलपुर के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम के 5 नंबर फड़ में अचानक आग लगने से हड़कंप मच replica Rolex watches गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा तेंदूपत्ता पिछले वर्ष का संग्रहित माल था, जो पहले ही बिक चुका था। हालांकि आग से हुए नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और नुकसान का मूल्यांकन करने में जुटी हुई है। Breitling replica watches गौरतलब है कि हाल ही में बीजापुर के तेंदूपत्ता गोदाम में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें करीब 10 करोड़ रुपये के नुकसान की बात सामने आई थी। इसी तरह की लगातार घटनाओं ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और दमकल कर्मियों के साथ वन विभाग की टीम लगातार आग replica Breitling watches बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।
