111 रुपए लीटर पेट्रोल खर्च कर लोग जुटा रहे पीने का पानी

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इन दिनों जल संकट गंभीर रूप ले चुका है, जहां हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग पीने के पानी के लिए कई किलोमीटर दूर तक सफर कर रहे हैं और 111 रुपए लीटर पेट्रोल तक खर्च कर पानी जुटाने को मजबूर हैं। वार्ड क्रमांक 26 के नेहरू नगर से जुड़े इस रहवासी क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में देरी का सामना करना पड़ रहा है, यहां तक कि कई लोग पानी बचाने के लिए सरकारी शौचालयों का भी उपयोग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मियों में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है और सुबह से ही पानी के लिए लंबी कतारें लगानी पड़ती हैं, जिससे नौकरी और अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं ने भी बताया कि छोटे बच्चों के लिए पानी की कमी के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है और पूरे दिन पानी के इंतजाम में ही समय निकल जाता है। इस मुद्दे को लेकर शहर में राजनीति भी गर्म है, जहां भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं और नगर निगम पर जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पानी की टंकी बनाने का आश्वासन दिया है।