CHHATTISGARHCRIME

मनगट्टा में 150 एकड़ अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

Rajnandgaon district के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया, जिसके बाद आज सुबह से प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई शुरू करते हुए करीब 150 एकड़ जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाए गए रास्तों, प्रवेश द्वारों और अन्य निर्माणों को बुलडोजर से हटाया गया। प्रशासन को जानकारी मिली थी कि ग्राम मनगट्टा में बिना किसी वैधानिक अनुमति और स्वीकृति के बड़े पैमाने पर जमीन को प्लाटों में विभाजित कर बेचा जा रहा था। इसके बाद जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूमि या प्लॉट की खरीद से पहले उसके वैध दस्तावेज और अनुमति की पूरी तरह जांच कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।