CHHATTISGARHUncategorized

बलौदाबाजार, मनीषा ट्रांसपोर्ट के ऑफिस में आग से लाखों का सामान खाक

बलौदाबाजार के लवन बायपास रोड स्थित मनीषा ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से वहां रखे टायर-ट्यूब, ट्रक पार्ट्स समेत लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर सेना बल बलौदाबाजार की टीम मौके पर पहुंची और दो फायर टेंडर की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने में करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रांसपोर्ट कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।