ड्राइवर से बदतमीजी पड़ी अधिकारी को भारी
जांजगीर-चाम्पा। ड्राइवर से मोबाइल में अमर्यादित भाषा का उपयोग करने पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई। जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है। शशांक सिंह के ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें ड्राइवर को प्रताड़ित करने और अधिकारियों पर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी। इस पर जिला प्रशासन ने शशांक सिंह और ड्राइवर शशिकांत से जवाब मांगा था। संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर शशांक सिंह को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में अटैच कर किया है।
