संतोषी नगर वार्ड के पार्षद अमित दास का कान्हा में निधन
संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पार्षद अमित दास का अचानक हार्टअटैक से निधन हो गया। वह अपने दोस्तों के साथ कान्हा किसली नेशनल पार्क घूमने गए थे और एक निजी रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। गुरुवार रात स्विमिंग पूल में नहाते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। अमित दास तीन बार पार्षद और पूर्व एमआईसी सदस्य रह चुके थे, और उनके आकस्मिक निधन से परिवार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 3 बजे लक्ष्मी नगर स्थित प्रिंस कॉलोनी निवास से गोकुल नगर मठपुरेना के लिए निकलेगी।
