महुआ बिनने जंगल गए व्यक्ति को हाथी ने मारा

मनेन्द्रगढ़।. गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र में महुआ बिनने गए दंपति का हाथी से सामना हो गया। महिला ने किसी तरह दूर भागकर अपनी जान बचा ली परन्तु उसके पति पर हाथी ने हमला कर मार डाला। मृतक की पहचान प्रेमलाल के रूप में हुई। जानकारी के मतुाबिक, पति और पत्नी दोनों महुआ बिनने के लिए खोहरा बीट के जंगल गए थे। इसी दौरान एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। प्रेमलाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन को मुआवजा की राशि सौंपी।
घटना के काफी देर बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। उनका आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी के बावजूद वन विभाग न तो समय पर कोई चेतावनी जारी करती है और न ही सुरक्षा के इंतजाम करती है। यदि पहले से सूचना दी जाती, तो शायद इस तरह की घटना को टाला जा सकता था।
छह महीने में यह दूसरी घटना है। इसमें हाथी के हमले से जान गई है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग।