छत्तीसगढ़ की जनता के प्रेम से सम्मानित डॉ संदीप दवे को उत्कृष्ठ सर्जरी के लिए सुश्रुत सम्मान मिलने पर बधाई
डॉ संदीप दवे अब केवल रायपुर शहर या छत्तीसगढ़ ही नहीं सारे देश के चिकित्सा जगत में जाना पहचाना नाम है।चिकित्सा सेवा में सतत और संपूर्ण समर्पण के कारण उन्होंने लगातार सम्मान हासिल किए है और इसी कड़ी में उन्हें एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इंडिया (एएसआई) ने सर्जरी नेतृत्व क्षमता और चिकित्सा सेवा और मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को ऊंचाई देने के लिए सुश्रुत सम्मान दिया गया है।
डॉ संदीप के लिए शायद सम्मान से ज्यादा सेवा महत्व रखती है और इसलिए उन्हें न केवल रायपुर बल्कि छत्तीसगढ़ और पूरे मध्य भारत के लोगों से भरपूर प्यार मिला है।600 से ज्यादा सफल रोबोटिक सर्जरी उनके हाथों में ईश्वर की कृपा का जीता जागता सबूत है।उनके दिन रात की सेवा और समर्पण ने रामकृष्ण केयर को मधु भारत के प्रतिष्ठित चिकित्सा सेवा संस्थान के रूप में स्थापित किया है।
हमेशा मुस्कुराते रहने वाले डॉ संदीप के दिल में अपने शहर के लिए प्यार था,लोगो के लिए दर्द था इसलिए महानगरीय चकाचौंध में न फंस कर उन्होंने अपने ही शहर में चिकित्सा सेवा करना बेहतर समझा और आज उसे रो नई ऊंचाइयां दे रहे है।
बहुत बहुत बधाई dr Sandeep Dave आपको सुश्रुत सम्मान के लिए और अभी ढेरों सम्मान आपका इंतजार कर रहे है। उत्तरोत्तर प्रगति की मंगलकामनाओ समेत एक बार ढेर सारी बधाई।आप भी बधाई दे सकते है।
