CRIMENATIONALSTATE

शहडोल में गैस संकट कालाबाजारी का वीडियो वायरल

शहडोल। घरेलू गैस की किल्लत गंभीर समस्या बन गई है। जिले के बुढार क्षेत्र में एक वीडियो में ऋचा गैस एजेंसी के कर्मचारी चोरी-छिपे अधिक दामों पर सिलेंडर की आपूर्ति करते दिखाई दे रहे हैं। इसके चलते गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। उपभोक्ता कतारों में घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाता। उन्हें सिलेंडर के लिए लम्बा इन्तजार करना पड़ता है इसके बावजूद उन्हें उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सोशल मीडिया पर इस सम्बन्ध में बहुत साड़ी शिकायतें की जा रही है। इस सिलसिले में प्रशासन मामले की जांच की बात कर रहा है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल ने कहा कि फिलहाल कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यदि वीडियो या शिकायत में सत्यता पाई जाती है तो एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।