CHHATTISGARHSTATE

केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मिले राज्यपाल रमेन डेका, जल परिवहन विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

दिल्ली :  आज दिल्ली में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल जी से सौजन्य भेंट की गई, जहां विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान बंदरगाह विकास, जलमार्ग सुधार और समुद्री परिवहन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जल परिवहन को बढ़ावा देने, देश में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को सुदृढ़ करने और टिकाऊ बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया।

सर्बानंद सोनोवाल जी ने सरकार द्वारा जलमार्गों को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी और इस दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जलमार्गों के प्रभावी उपयोग के लिए राज्यों के सहयोग और निवेश की आवश्यकता पर भी बल दिया।