टीबी मरीजों के लिए संजीवनी बने राज्यपाल डेका, निःक्षय मित्र पहल के तहत बढ़ाया मदद का हाथ

रायपुर :  राज्यपाल रमेन डेका ने धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद और बस्तर जिलों के 60 टी.बी. मरीजों के लिए निःक्षय मित्र बनते हुए 2.25 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए दी गई है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश को 2025 तक टी.बी. मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई और समुदाय की भागीदारी पर जोर दिया। इस अवसर पर संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राजभवन के अधिकारी और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।