राजिम कुंभ कल्प: छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक परंपरा और आस्था का जीवंत प्रतीक – राज्यपाल रमेन डेका

राजिम :  छत्तीसगढ़ के पावन त्रिवेणी संगम, राजिम में राजिम कुंभ कल्प का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने साधु-संतों संग भगवान राजीव लोचन की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने इसे आध्यात्म, एकता और सांस्कृतिक संरक्षण का प्रतीक बताया। महानदी, पैरी और सोंढूर के संगम पर बसे छत्तीसगढ़ के प्रयागराज में आयोजित यह महाकुंभ धार्मिक पर्यटन, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का माध्यम है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा यह आयोजन धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, जो परंपराओं को जीवंत बनाए रखता है।