मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव साय से मिले नव नियुक्त डीजीपी अरुण देव गौतम ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने अनुभव और प्रशासनिक क्षमता का उपयोग करने का आग्रह किया। इस भेंट के दौरान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस प्रशासन के सुधार और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई।