“राजधानी के अय्यप्पा स्वामी मंदिर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किए दर्शन, समाजिक सौहार्द और आध्यात्मिकता का संदेश दिया”
रायपुर : मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति में खगोलीय परिवर्तन, ऊर्जा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। राजधानी के अय्यप्पा स्वामी मंदिर में इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान अय्यप्पा के दर्शन किए, भक्ति गीत गाए और दान-पुण्य कर प्रेम और समानता का संदेश दिया। सूर्य के उत्तरायण होने का यह पर्व नई शुरुआत, आध्यात्मिक उन्नति और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का शुभ समय है।
