CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ में 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 25,549 करोड़ रुपये का भुगतान

रायपुर,: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों से धान की खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। राज्य में 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हुए इस अभियान में अब तक लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान विक्रय करने वाले 22.49 लाख किसानों को अब तक 25,549 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

धान विक्रय के लिए किसानों को ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) और उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 25 जनवरी 2025 तक टोकन की सुविधा दी गई है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार तारीख का चयन करके नियमों के तहत धान बेच सकते हैं।

धान की खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 92.65 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किए गए हैं, जिनमें से 65 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

इस वर्ष 27.78 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल हैं। 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का अनुमान है।