बस्तर ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों ने कलेक्टर से किया मुलाकात
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यहां खेलों के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में बस्तर संभाग के लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जा रहें है, जिसके तहत् क्षेत्र में शासन एवं जनता के मध्य मजबूत एवं प्रत्यक्ष संबंध स्थापित कर यहॉ के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर, खिलाड़ी के रूप में तैयार करने हेतु बस्तर ओलम्पिक 2024 आयोजन किया गया।
बस्तर ओलंपिक में एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वालीवाल और रस्साकसी जैसे खेलों को शामिल किया गया है। बस्तर ओलंपिक 2024 के जिला स्तरीय विजेता खिलाड़ियों के द्वारा संभाग स्तरीय जगदलपुर में 13 से 15 दिसंबर तक जगदलपुर में आयोजित ओलंपिक में भाग लिया गया। संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में जिले के विजेता खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर श्री बिपिन मांझी से मुलाकात किया गया। कलेक्टर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गौतम एस गोलछा, खेल अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, उप संचालक पंचायत विक्रम बहादुर, परियोजना अधिकारी महेन्द्र देहारी सहित खेल अनुदेशक मौजूद थे।
