CHHATTISGARHNATIONALSTATE

संसद में आज फिर दिखेगा हंगाम, लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन पर हो सकती है चर्चा 

नई  दिल्ली । लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। मोदी सरकार की बहुप्रतीक्षित वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक आज लोकसभा पेश नहीं होगा। सरकार ने संशोधित कार्यसूची से इसे हटा दिया है। वहीं राज्यसभा में संविधान पर चर्चा होगी। विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। इससे सदन में आज भी हंगामे के आसार हैं. सदन की कार्यवाही शुरू होने के दिन से ही सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है।