छत्तीसगढ़ में अब तक 6.76 लाख मीट्रिक टन धान सरकार ने खरीदा, 31 जनवरी 2025 तक….

रायपुर |  छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी का सिलसिला जारी है| प्रदेश के लगभग सभी जिलों में धान खरीदी चल रही है| 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 6|76 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है| अब तक 1|44 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है| धान खरीदी के एवज में किसानों के बैंक खाते में 1288 करोड़ 55 लाख रुपये का भुगतान किया गया है| प्रदेश में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक चलेगी|

https://x.com/ChhattisgarhCMO/status/1860655476137955491?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1860655476137955491%7Ctwgr%5E6501fe8c409a4e09f02522d90139fc05f081d6a9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.etvbharat.com%2Fhi%2Fstate%2Fchhattisgarh-government-purchased-more-than-6-lakh-metric-tones-of-paddy-so-far-chhattisgarh-news-cts24112500793

 

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस खरीब वर्ष में धान खरीदी के लिए 27|68 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया| जिनमें 1|45 लाख नए किसान शामिल है| इस साल 2739 उपार्जन केंद्रों के जरिए 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है| 22 नवंबर को प्रदेश भर में 24602 किसानों से 1|22 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है| इसके लिए 25840 टोकन जारी किए गए थे| 23 और 24 नवंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण धान खरीदी बंद थी| आज सोमवार से फिर से धान खरीदी चालू होगी|

वहीं धान खरीदी के बारे में किसी भी तरह का भ्रम फैलाने वालों को सीएम साय ने कड़ी चेतावनी दी है| सीएम ने कहा कि अगर धान खरीदी को लेकर किसी ने अफवाह फैलाई तो शासन उस पर कड़ी कार्रवाई करेगा| साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है| प्रति क्विंटल 3100 रुपये के हिसाब से किसानों को भुगतान किया जा रहा है| लेकिन यदि कोई धान खरीदी को लेकर अफवाह फैलाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी|