NATIONALPOLITICAL

महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत: साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले नेता, जनता का भरोसा हमारे साथ

महायुति प्रेस कॉन्फ्रेंस:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों ने बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति (NDA) को जबरदस्त सफलता दिलाई है। कुल 288 सीटों में से महायुति ने अब तक 53 सीटों पर जीत दर्ज की है और 178 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कुल मिलाकर, महायुति को 231 सीटों पर विजय मिलती दिख रही है, जो महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जनता का आभार व्यक्त किया।

विजय का जश्न और जिम्मेदारी का वादा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महायुति के नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और इस भारी जीत को जनता का आशीर्वाद बताया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे “महायुति की रिकॉर्ड तोड़ जीत” करार दिया और कहा, “हम पूरे महाराष्ट्र की जनता के आभारी हैं। यह हमारी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता का विश्वास है। हमने महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के शासनकाल में लगाए गए स्थगनों को हटाकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी।”

देवेंद्र फडणवीस ने जताया आभार

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का नतीजा बताया। उन्होंने कहा, “यह भरोसा बढ़ाने वाली जीत है। मैं महाराष्ट्र के नागरिकों के इस जनादेश के आगे नतमस्तक हूं। जनता ने यह साबित कर दिया कि उन्हें महायुति की नीति और नीयत पर पूरा भरोसा है।”

अजित पवार का संदेश

एनसीपी (अजित गुट) के नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “इतनी बड़ी जीत के साथ हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। हम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। एमवीए के आरोप निराधार हैं। जब वे जीतते हैं तो सब ठीक होता है, लेकिन हारने पर आरोप लगाने लगते हैं। जनता ने उनकी राजनीति को सिरे से नकार दिया है।”

यहाँ देखे वीडियो

महाविकास आघाड़ी पर निशाना

शिवसेना (शिंदे गुट) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, “हम पर आरोप लगते रहे, लेकिन हमने काम किया। उनके शासन में सरकार घर से चलाई जा रही थी, जबकि हमने जमीन पर उतरकर जनता के लिए काम किया। जनता ने इसका जवाब साफ-साफ दे दिया है।” शिंदे ने यह भी कहा कि एमवीए की राजनीति अब खत्म हो चुकी है।

जनता के विश्वास की जीत

महायुति ने महाराष्ट्र में 227 सीटें जीतकर अपने मौजूदा संख्या बल में 35 सीटों का इजाफा किया है। वहीं, महाविकास आघाड़ी महज 50 सीटों के आसपास सिमट गई है। इस जीत से स्पष्ट है कि महाराष्ट्र की जनता ने महायुति की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर अपना विश्वास जताया है।

भविष्य की योजनाओं का संकेत

महायुति के नेताओं ने इस प्रचंड जीत को जिम्मेदारी के साथ स्वीकार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।

यहाँ देखे वीडियो

महाराष्ट्र की राजनीति में इस जीत ने एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है, जहां महायुति का दबदबा स्पष्ट है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में यह नतीजे देशभर में बीजेपी और उसके सहयोगियों की रणनीतियों को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।