प्रधानमंत्री मोदी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने पर सीएम विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना और डोमिनिका द्वारा मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों पर बधाई दी है। उन्होंने इसे 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना और भारत की वैश्विक छवि को सशक्त करता है। सीएम ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे भारत की प्राचीन परंपराओं और आधुनिक सोच का प्रतीक बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

वैश्विक नेतृत्व का नया अध्याय लिख रहा हमारा भारत : CM विष्णुदेव साय