भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में गैस रिसाव से तीन मजदूर घायल

दुर्ग |  दुर्ग के भिलाई स्टील प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया| प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में गैस रिसाव हुआ| इस घटना में तीन मजदूर घायल हो गए हैं| तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है| सभी तीनों मजदूरों को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है| इस हादसे के बाद से भिलाई स्टील प्लांट में प्रबंधन एक्टिव हो गया है|

कैसे हुआ हादसा?: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 6 में कैपिटल रिपेयर का काम चल रहा था| इस दौरान इसको चालू करने से पहले ही फर्नेश का स्टोव हिट गया| उसके बाद स्टोव नंबर 11 में गैस रिसाव होने लगा| इस गैस रिसाव की चपेट में मोहम्म मेराज, हरिचरण और मोहनलाल गुप्ता आ गए| घायल मजदूरों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया| उसके बाद मजदूरों को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(सेल) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है| सभी मजदूरों का सेल के अस्पताल के आईसीयू में इलाज हो रहा है|

अनुबंध के आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत भिलाई के पंडित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों का आईसीयू में इलाज चल रहा है| यह हादसा दोपहर दो बजे ब्लास्ट फर्नेस नंबर 6 में हुई| यहां मरम्मत के काम के दौरान अचानक जहरीली और ज्वलनशील गैस लीक होने लगी और तीन कर्मचारी बेहोश हो गए| गैस लीक होने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है| एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है:

 भिलाई की भट्टी थाना पुलिस ने इस हादसे की पुष्टि की है| भट्टी थाना प्रभारी ने राजेश साहू ने बताया कि हमें हादसे की प्रारंभिक सूचना मिली है| तीन लोग गैस रिसाव से घायल हैं| तीनों को सेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है| अभी तक इसमें कोई केस दर्ज नहीं हुआ है|

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस से गैस रिसाव होने की जानकारी मिली है| इस हादसे की चपेट में तीन मजदूर आए हैं| इनका इलाज भिलाई सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा है| कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है

इस हादसे में अब तक प्लांट प्रबंधन का पक्ष नहीं आया है| अब देखना होगा कि प्लांट प्रबंधन की तरफ से इस दुर्घटना पर क्या कहा जाता है| अस्पताल प्रबंधन से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है| इस खबर में प्रशासन के पक्ष का भी इंतजार किया जा रहा है|