हाथियों का बड़ा दल पहुंचा कांकेर बॉर्डर, ड्रोन में कई दंतैल आए नजर
कांकेर| छत्तीसगढ़ के कांकेर में हाथियों का दल देखा गया| वन विभाग के ड्रोन कैमरे में हाथियों का दल देखा गया| सिकासेर दल के हाथी है, जिसके 15 सदस्य बीती रात जिले में प्रवेश किए, लेकिन सुबह तक वापस धमतरी जिले में चले गए| सोमवार को हाथियों का ये दल कांकेर जिले के बॉर्डर पर मौजूद रहा|
सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व में 4 दिनों से घूम रहे सिकासेर दल के हाथी शनिवार रात ही कांकेर जिले में दुधावा के करीब साईमुंडा पहुंचे, पर वे यहां से आगे नहीं बढ़े| सूचना मिलते ही विभाग का अमला रात में हाथियों व लोगों की सुरक्षा के लिए इलाके में तैनात हो गया| सोमवार को दिनभर जंगल में आराम करने के बाद रात में 15 हाथी कांकेर जिले के साईमुंडा इलाके में पहुंच गए| हाथी बस्ती के करीब थे, लेकिन बस्ती में नहीं आए| वे जंगल में ही भोजन के लिए पेड़-पौधों को तोड़ फल फूल खाते रहे| सुबह होने तक ये वापस कांकेर जिले के बार्डर से बाहर धमतरी जिले में पहुंच गए, जो कांकेर जिले के बार्डर से महज 3-5 किलोमीटर दूर है|