“समाज सेविका पायल लाठ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए दी अपनी प्रतिबद्धता”

बिलासपुर :   छत्तीसगढ़ की समाज सेविका पायल शब्द लाठ ने अपनी सक्रियता और समर्पण के कारण भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पायल लाठ, जो कि “एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन” की फाउंडर हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के प्रति समर्पण और उनकी नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों और आम नागरिकों के विकास के लिए समर्पित रही है, और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की दिशा में बढ़ रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पायल लाठ को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस कार्यक्रम में बिलासपुर भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान और बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे। पायल लाठ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है, और उनकी प्रेरणा से उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

पायल लाठ ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद, वे समाज के पिछड़े वर्ग और जरूरतमंदों के लिए अपनी सेवाओं को और अधिक सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएंगी। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है, और वे इस विकास प्रक्रिया में अपनी पूरी ताकत से योगदान देना चाहती हैं।

पायल लाठ का यह कदम केवल उनकी समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को ही दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि वे भाजपा के सिद्धांतों के अनुरूप समाज के हर वर्ग की सेवा में अपना योगदान देना चाहती हैं।