CRIMENATIONAL

डिजिटल अरेस्ट का मामला : गिरफ्तारी का डर दिखाकर बुजुर्ग से लाखो की ठगी….

 इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच में फिर एक डिजिटल अरेस्ट का मामला फिर सामने आया शिकायतकर्ता सीनियर सिटीजन जो की एक निजी कंपनी में कार्यरत है उन्होंने क्राइम ब्रांच में अपनी शिकायत दर्ज कराई है शिकायतकर्ता ने बताया कि ठगो ने काल के जरिए उनके साथ 40 लाख 70 हजार रुपये का फ्रॉड कर दिया गया पूरे मामले में जाँच की जा रही है…

इंदौर में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हे ताजा मामले एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक सीनियर सिटीजन घनश्याम जी ने शिकायत दर्ज कराई हे कि उनको बांद्रा पुलिस थाने से फोन आया था काल करके वाले ने अपने आप पुलिस अधिकारी बताया ओर कहा कि आपके केनरा बैंक अकाउंट में 2 करोड़ 60 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुए हे और कैमरा बैंक के मैनेजर को हमने गिरफ्तार कर लिए हे उनके घर की तलाशी के कई पासपोर्ट मिले जिसमें आपका भी पासपोर्ट मिला हे ओर जो पैसा आपके अकाउंट आया हे जिसका 15% आपको कमीशन मिला है ये पेसा मनीलांड्रिंग के तहत आया हे और सीबीआई आपको भी गिरफ्तार करने आ रही हे फोन करने वाले ने कहा कि हमारे अधिकारी से बात कीजिए और फिर दूसरे बदमाश ने उनको व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर गिरफ्तारी का डर दिखाकर कहा कि आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार आरबीआई का एक बैंक एकाउंट हे उसमें आप पैसा ट्रांसफर कर दो यदि आपका पैसा लीगल हुआ तो आपकी रकम आपको लोटा दी जाएगी जिसपर पीड़ित में 40 लाख 70 हजार रुपए उस एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए बाद में पता चला कि उनके साथ फ्राड हुआ हे उनकी शिकायत पर इंदौर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कर जिस नंबर से कॉल आया था और किस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ हे उसकी जांच शुरू कर दी हे….