भूल भुलैया 3′ के लिए खतरा है, ‘सिंघम’ का भौकाल!, क्या टूटेगा अजय का ये रिकॉर्ड,

मुंबई | दिवाली पर अजय देवगन और कार्तिक आर्यन की फिल्मों के बीच महाक्लैश होने जा रहा है| एक तरफ ‘सिंघम अगेन’ दूसरी तरफ ‘भूल भुलैया 3’, ये दोनों ही फिल्में दिवाली के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देंगी| दोनों के क्लैश को लेकर अब तक कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं| लेकिन ये बात तो पक्की है कि ये जंग दोनों ही फिल्मों के लिए आसान नहीं होगी| दिवाली के मौके पर अपनी फिल्मों को रिलीज करने का चांस कोई भी डायरेक्टर अपने हाथों से जाने नहीं देता है|

दिवाली पर अक्सर बड़ी-बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं और इस दौरान कई दिनों की छुट्टियां होती हैं, तो फिल्म को इसका काफी फायदा भी मिलता है| चलिए जानते हैं ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ से पहले दिवाली के मौके पर कौन-कौन सी फिल्मों ने दस्तक दी और उनका कैसा हाल रहा?

दिवाली से वैसे तो हर हिंदुस्तानी का नाता है, मगर अजय देवगन का इस त्यौहार से रिश्ता काफी स्पेशल है. पिछले 30 साल में अजय ने दिवाली पर अपने करियर की कुछ तगड़ी हिट्स डिलीवर की हैं. इनमें कुछ ऐसी फिल्में हैं जो फैन्स की ऑल टाइम फेवरेट हैं.

अजय के करियर की दूसरी ही फिल्म ‘जिगर’, दिवाली रिलीज थी. करिश्मा कपूर के साथ उनकी ये फिल्म 23 अक्टूबर 1992 को रिलीजी हुई. ये न सिर्फ अजय के फैन्स में एक कल्ट फिल्म का दर्जा रखती है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ी हिट रही थी. इसके अगले ही साल अजय फिर से दिवाली पर जनता को एंटरटेनमेंट देने बड़े पर्दे पर पहुंचे. मगर इस बार उनकी फिल्म ‘बेदर्दी’ कोई कमाल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.

इस एक स्पीड ब्रेकर के बाद, ठीक 30 साल पहले, 1994 में अजय और दिवाली का फर्राटेदार रिश्ता शुरू हुआ. नवंबर 1994 में अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ‘सुहाग’ थिएटर्स में रिलीज हुई और फैन्स ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया. और यहां से अजय और दिवाली का रिश्ता बड़ी कामयाबी के साथ आगे बढ़ने लगा, जो लगातार आगे बढ़ता ही चला गया.

अजय ने सुहाग के बाद दिवाली के मौके पर कुल 6 फिल्में डिलीवर की हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रहीं. ये फिल्में हैं:

2008- गोलमाल रिटर्न्स
2009- ऑल द बेस्ट
2010- गोलमाल 3
2012- सन ऑफ सरदार
2016- शिवाय
2017- गोलमाल अगेन