मनोरंजन

अनिल कपूर ने 10 करोड़ का पान मसाला विज्ञापन ठुकराया, फैंस की सेहत को दी प्राथमिकता

बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर ने हाल ही में 10 करोड़ रुपये के पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन को ठुकरा दिया, जिससे उन्होंने एक मिसाल कायम की है। अनिल कपूर ने यह कदम अपने सिद्धांतों और फैंस की सेहत के प्रति जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए उठाया है। वे हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं और ऐसे उत्पादों का प्रमोशन करने से परहेज करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

अनिल कपूर के एक करीबी दोस्त के मुताबिक, उन्हें एक प्रमुख पान मसाला कंपनी ने आकर्षक ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे बिना झिझक मना कर दिया। अनिल कपूर हमेशा अपने ब्रांड एंडोर्समेंट्स में सावधानी से चयन करते हैं, ताकि वह केवल उन उत्पादों का प्रचार करें जो उनके मूल्यों के अनुरूप हों।

इससे पहले आर माधवन भी पान मसाला विज्ञापन के ऑफर को ठुकरा चुके हैं। अगस्त में उन्हें एक पान मसाला ब्रांड का एंबेसडर बनने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने भी अपने फैंस के प्रति जिम्मेदारी का पालन करते हुए यह ऑफर ठुकरा दिया।