गैस सिलेंडर फटने से महिला और दो बच्चे जिंदा जले, तीनों की मौत
आंध्र प्रदेश | अन्नमया जिले में गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया| जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत| यह घटना रायचोटी मंडल कोथपेट में घटी| मृतकों की पहचान एक महिला और उसके दो बच्चों के रूप में हुई है| महिला अपने दो बच्चों के सा घर में अकेली रहती थी, उसका पति तीन साल पहले रोजगार के लिए कुवैत गया था जो अबतक वहीं है| इस हादसे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है|
